प्रेम प्रसंग में लड़की ने आत्मदाह करने के लिए चढ़ी पानी के टंकी पर, जाने पूरा मामला

https://www.youtube.com/watch?v=mqOZWVzpq3I

Voice Of News 24 

28 Jun 2024 13:42 PM

चौक बाजार (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र चौक बाजार अंतर्गत प्रेमिका के साथ प्रेमी मंदिर में शादी करने के बाद विदाई कराकर घर न ले जाने पर प्रेमिका ने उठाई आश्चर्यजनक करने वाला कदम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


नगर पंचायत चौक बाजार ओवरी क्षेत्र के संतोष जायसवाल की लड़की तथा नागेंद्र जायसवाल के लड़के का बीते साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनो ने मिलकर घरवालों की रजामंदी से इटाहिया के निकट शिवमन्दिर में 3 महीने पहले विवाह किया।अब नागेंद्र जायसवाल का लड़का उस लड़की को अपनाने से इंकार कर रहा है तथा कल 27 तारीख को घर से निकाल दिया।इससे दुखी होकर लड़की ने कल चौक सामुदायिक स्वस्थ केंद्र के बगल में पानी के टंकी पर चढ़कर जान देने की कोशिश करने लगी, जहां लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

मामला संज्ञान में आने पर गोरखनाथ मंदिर के पुजारी लक्ष्मण जी ने दोनो पक्षों को अपने दरबार में बुलाकर समझाया बुझाया। इस दौरान मौके पर चौक थाना के थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक सहित चौक बाजार के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.