बन्द कमरे में सौ वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से लोगों में बन गया अफ़रा-तफ़री का माहौल।

Voice Of News 24 

07 Jun n 2024 22:36 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज में कोठीभार थाना अंतर्गत सिंसवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 शास्त्री नगर निवासी सौ वर्षीय वृद्ध का बन्द कमरे में मिला शव अज्ञात कारणों से हुई मृत्यु, जिससे आस-पास के इलाकों में बन गया दहशत का माहौल ।
क्या है घटना की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल शुक्रवार को सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर 23 शास्त्री नगर के पांडेय टोला में एक (100) वर्षीय वृद्ध का शव बंद कमरे में मिला। संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक वृद्ध की पहचान सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुर निवासी विजय बहादुर लाल श्रीवास्तव (100) पुत्र झिनकू श्रीवास्तव के रूप में की गई है। लोगों का कहना है कि वृद्ध करीब 20 वर्षों से सिसवा के शास्त्री नगर में अकेले रहता था। जबकि इसके परिजन कहीं दूसरे स्थान पर रहते थे। लगभग 10 दिनों से वृद्ध को पड़ोसियों द्वारा बाहर नहीं देखा गया, तो शुक्रवार को जब लोगों ने वृद्ध के बन्द कमरे के पास गए तो कमरे से दुर्गंध निकलने लगा था। इसकी सूचना जब मृतक के परिजनों को दी गई तो मौके पर परिजनों ने वहां पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि विजय बहादुर तख्ते पर मृत अवस्था में पड़े थे, जिससे लोगों में कोहराम मच गया।
इसकी सूचना जब परिजनों ने पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.