बुलंदशहर: गुलावठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी में लिप्त शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलावठी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलावठी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त अपने बैंक खाते में धोखाधड़ी की रकम मंगवाता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में जनपद में साइबर ठगी के मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गुलावठी पुलिस को एनसीआरपी पोर्टल और प्रतिभिम्ब पोर्टल पर एक बैंक खाते के विरुद्ध साइबर फ्रॉड की शिकायत प्राप्त हुई थी।

जांच के दौरान सामने आया कि अभियुक्त अपने खाते में फ्रॉड की गई धनराशि ट्रांसफर करवा रहा था। इस संबंध में थाना गुलावठी पर मु0अ0सं0 313/26 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले की जांच के दौरान आज दिनांक 11.07.2026 को थाना गुलावठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फुरकान पुत्र फारुख निवासी ग्राम चिड़ावक, थाना गुलावठी, जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 मोबाइल फोन और 01 सिम कार्ड भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, निरीक्षक जयकिशोर गौतम, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल अंकुर मलिक शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.