5 जून पर्यावरण दिवस पर वाॅयस ऑफ न्यूज 24 पर पढ़िए आपके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

Voice Of News 24 

05 Jun 2024 15:51 PM

आज 5 जून विश्व भर के लगभग 150 देश के लोग पर्यावरण दिवस के रूप में काफी उत्साह से मनाते आ रहे है। इसके उपलक्ष्य में पूरी दुनिया को होना चाहिए कि इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले।

पर्यावरण दिवस की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वर्तमान समय में देश के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, इसका शायद एकमात्र मुख्य कारण है पर्यावरण को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाना, इस युग में लोगो को होना चाहिए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं तरो-ताजा बनाए रखें, लेकिन आज कुछ और ही चल रहा है, लोग पेड़ लगाने के बजाय उन्हें क्षति पहुंचाने में तुले हुए हैं। यदि इसी तरह से माहौल बना रहा तो आने वाले समय में लोगो को आक्सीजन के लिए दर-दर भटकना पड़ सकता है।

इसलिए ऐसे हालात न पैदा हो विश्वभर के लोगो को इस दिवस पर विशेष ध्यान देकर दूसरे को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहिए।

कब हैं विश्व पर्यावरण दिवस

प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस जून माह में मनाते हैं। इस खास दिन को मनाने की एक तारीख निर्धारित है। भारत समेत दुनियाभर में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण दिवस का इतिहास

पर्यावरण दिवस मनाने की नींव 1972 में पड़ी, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया है और हर साल इस दिन को मनाने का एलान किया।

5 जून को ही क्यों मनाते हैं पर्यावरण दिवस 

दरअसल, पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था। स्वीडन की राजधानी स्टाॅकहोम में सम्मेलन हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टाॅकहोम सम्मेलन के पहले दिन को चिन्हित करते हुए 5 जून को पर्यावरण दिवस के तौर पर नामित कर लिया।

विशेष :-
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 टीम की तरफ से पूरे देशवासियों को पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.