Voice Of News 24
02 Jun 2024 14 :46 PM
महराजगंज
रविवार की सुबह जनपद महराजगंज में स्थित धानी बाजार के ग्राम सभा मोहनजोद रामपुर में मामूली विवाद में जमकर बरसाये गये लाठी – डंडे, एक महिला को आई गंभीर चोटे। क्या है खबर की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शहरों में छोटी-बड़ी विवादों का छिड़ना तो आम बात है, लेकिन विवादों को मारपीट के अंजाम तक पहुंचाना सबसे बड़ी बात होती है, कुछ इसी तर्ज पर मोहनजोद रामपुर में दो गुटों के बीच विवाद छिड़ा जिसके चपेट में आकर एक महिला को गंभीर चोटे आई है।
संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष के लोगो को विपक्षी लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर आतंक फैलाया था।
इस दौरान पीड़ित महिला सोनमती समेत परिवार के सदस्य मुन्नीलाल, जगदीश, मुकेश पर भी विपक्षों ने हमला कर घायल कर दिया है।
ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को इलाज के लिए सीएचसी धानी में पहुंचा दिया गया,और पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देकर विपक्षी लोग मौके पर ही फरार हो गए।













