Voice Of News 24
30 May 2024 14:16 PM
पनियरा
पनियरा में घर से 50 मीटर की दूरी पर संदिग्ध अवस्था में मिला 17 वर्षीय युवती का शव, हत्या की जताई जा रही है, आसंका।
थाना क्षेत्र पनियरा अंतर्गत ग्राम पंचायत नरकटहां रजही टोला निवासी युवती का शव घर से 50 मीटर की दूरी पर मिलने से लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्या है घटना की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 पर।परिवार पर बेटी की मृत्यु का टूटा कहर। बेटी के मृत्यु की खबर सुन परिवार वालों का कलेजा पिघल गया।
दरअसल गुरुवार की सुबह को रजही टोला निवासी संजना प्रजापति (17) पुत्री रामसनेही का शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर मिला। इसकी सूचना जब ग्रामीणों तक पहुंची तो वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, और लोगों का कहना है कि इंट से कुचकर युवती की हत्या की गई है। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर ही सीओ सदर आभा सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए संदेह के आधार पर पांच लोगों को पूछ-ताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार युवती के पिता रामसनेही घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी बनाकर रहते थे जहां उनका नए मकान निर्माण का काम चल रहा था, और वही युवती बुधवार की रात एक बजे तक ट्राली द्वारा गिर रहे मिट्टी की गिनती कर रही थी, और परिजन घर पर सोये हुए थे, जब सुबह गांव निवासी शिव अपने खेत में पानी चलाने जा रहा था, अचानक उसकी नज़र मृत युवती पर पड़ी तो ऐसा लगा कि मानो पैरों तले जमीन ही खिसक गई । इसकी सूचना परिवार वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जायेगी, तब तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।













