Voice Of News 24
28 May 2024 16:25 PM
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी उठा-पटक देखने को मिल रही है। प्रदेश में होने वाले सांतवें चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने सपा को बड़ा झटका दे दिया है। साथ ही भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत झोकने का एलान किया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद नारद राय ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया. वो बलिया के बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं.
दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले मा• प्रधानमंत्री श्री .@narendramodi जी और भारत के यशस्वी गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य मा• @AmitShah जी के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे ग़रीब को मज़बूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मज़बूत करूँगा।
जय जय श्री राम। ???????? pic.twitter.com/ACrwKXfUKg— Narad Rai (Modi Ka Parivar) (@NARADRAIBALLIA) May 27, 2024
नारद राय छात्र राजनीती में सक्रिय रहे हैं. जनेश्वर मिश्र के जरिए वो मुख्यधारा की राजनीती का हिस्सा बने थे. वो सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं. वो सपा सरकार में दो-दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.













