Voice Of News 24
28 May 2024 13:48PM
कोल्हुई
महराजगंज : पारिवारिक विवाद की पुष्टि करने के लिए थाने पर गया युवक ब्लेड से रेता अपना गला।
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र निवासी दीपक मद्धेशिया पुत्र लालचंद का अपनी पत्नी से कुछ विवाद छिड़ा था, इस मामले को लेकर ससुराल वालों ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी।
आज दिनांक 27.05.2024 को थाना कोल्हुई पर एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनके पति मारते पीटते हैं, पति-पत्नी का प्रकरण होने के कारण दोनों आपस में अलग हटकर वार्ता कर रहे थे की दीपक अचानक जेब से ब्लेड निकाल कर अपनी गर्दन पर मार लिया। उपरोक्त प्रकरण में #ASP_Mrj की बाइट pic.twitter.com/xZRJBnFDWl
— MAHARAJGANJ POLICE (@maharajganjpol) May 27, 2024
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक 27 मई को मामले की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने युवक को थाने पर बुलाया, और युवक से पूछ-ताछ करना शुरू कर दिया, इसी दौरान युवक ने ब्लेड से अपना रेत लिया गला, करना चाहता था आत्म हत्या। उसके बाद पुलिस की टीम में अफरा-तफरी मच गई, और तत्काल ही पुलिस कर्मियों ने घायल युवक की इलाज के लिए सीएचसी हाॅस्पिटल लक्ष्मीपुर को भेज दिया।
इस मामले में थानेदार कोल्हुई आनन्द गुप्ता ने जानकारी दिया कि पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, ससुराल वालों के तहरीर देने पर पुलिस द्वारा युवक को पूछ-ताछ के लिए थाने पर बुलाया गया था, जहां युवक ने ब्लेड से अपने गले पर वार करके जख्मी हो गया, पुलिस ने तत्काल ही युवक को अस्पताल भेजवा दी है, फिलहाल अभी युवक की हालत ठीक है।













