Voice Of News 24
28 May 2024 13:20 PM
महराजगंज
महराजगंज :सिन्दूरिया थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द में जहरीले सांप के काटने से 5 वर्षीय बालक की हुई मृत्यु।
सिन्दूरिया क्षेत्र के बेलवा खुर्द में 5 वर्षीय आकर्ष चौरसिया पर टूटा मौत का पहाड़, जहरीले सांप के काटने से हुई मृत्यु, परिवार वालों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।
संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक बेलवा खुर्द निवासी आकर्ष चौरसिया जैसे ही सुबह घर के बाहर निकला तो एक जहरीले सांप ने युवक को अपना शिकार बना लिया। आनन-फानन में परिजनों ने युवक की जान बचाने के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों के सूचना के बाद परिजनों को केवल निराशा ही हाथ लगी, और युवक आकर्ष जो अपने सभी भाइयों एवं बहनों से छोटा था इलाज के दौरान अस्पताल में ही अन्तिम सांस लेकर अपने परिजनों को अलविदा कह दिया।

युवक आकर्ष के मृत्यु की जानकारी मिलते ही मानो परिवार वालों का कलेजा ही फट गया हो। परिजनों का मानना है कि शायद आकर्ष के जीवन का सफर परिवार वालों के साथ आज तक ही था, जो सांप द्वारा काटने के वास्ते आज टूट गया है।













