Voice Of News 24
26 May 2024 23:50 PM
महराजगंज
महराजगंज निचलौल मार्ग के ग्राम बैठवलिया में एडमिशन कराने जा रहे बाइक सवार बच्चों के साथ घटी बड़ी दुर्घटना।ग्राम सभा बैठवलिया में निचलौल मार्ग पर एडमिशन कराने जा रहे बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटना घटी। अभी स्कूल का मुंह तक भी नहीं देखा तब तक दुर्घटना का शिकार बन गए बच्चे।
बताया जा रहा है कि एक ग्लैमर बाइक पर सवार चाची, भतीजा, और एक लड़की कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एडमिशन कराने के लिए जा रहे थे कि बीच में ही बाइक के सामने कुछ बच्चे आ गये और उन्हें बचाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे बाइक सवार उर्मिला देवी पत्नी हरिलाल एवं उनकी बेटी को पैर और कमर में गंभीर चोटे आई है।
स्थानीय लोगों की मदद एवं एम्बुलेंस की सहायता से पीड़ित लोगों को पुणे निचलौल सामुदायिक केन्द्र पर पहुंचा दिया गया है, जिनका इलाज अभी वहां चल रहा है।













