मनबढ़ युवक ने कहा-सुनी के दौरान पत्नी और अधेड़ व्यक्ति पर लोहे की राड़ से किया प्रहार, अधेड़ व्यक्ति को उतारा मौत के घाट तो पत्नी गंभीर रूप से घायल।

Voice Of News 24 

20 May 2024 23:06 PM

निचलौल

जनपद महराजगंज में मनबढ़ युवक ने कहा-सुनी के दौरान पत्नी और अधेड़ व्यक्ति पर लोहे की राड़ से किया प्रहार, अधेड़ व्यक्ति को उतारा मौत के घाट तो पत्नी गंभीर रूप से घायल

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया में एक मनबढ़ युवक ने अपनी पत्नी और गांव के एक अधेड़ व्यक्ति पर देर रात को कहा-सुनी होने के कारण लोहे की राड़ से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान अमित उर्फ टुन्नू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कहा-सुनी के दौरान आरोपी काफी आक्रोश में आ गया और मौके पर ही पत्नी गुड्डी और अधेड़ व्यक्ति विट्ठल केवट की लोहे की राड़ से जबरदस्त पिटाई करना शुरू कर दिया। दोनों की स्थिति बहुत ही नाज़ुक हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों की नाज़ुक हालात को देखते हुए तत्काल ही सरकारी चिकित्सालय निचलौल पहुंचाया गया। जांच करने के बाद चिकित्सकों ने अधेड़ व्यक्ति विट्ठल केवट को मृत घोषित कर दिया और पत्नी की हालत गंभीर बताई है, पत्नी का इलाज अभी जारी है।


इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर मृत शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और मृतक विट्ठल केवट की पत्नी सुभावती देवी के द्वारा युवक के खिलाफ तहरीर प्राप्त के बाद पुलिस संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर युवक के गिरफ्तारी की खोज में लगी हुई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.