गुजरात टाइटंस के कोलकाता नाइट राइडर्स बीच मैच आज ,टाइटंस को अगर प्लेऑफ में पहुंचने हर हाल में जीतना होगा

Voice Of News 24 

13 May 2024 11:18 PM

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार, 13 मई को आईपीएल 2024 के 63वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने को तैयार है। शुभमन गिल की फॉर्म में वापसी से उत्साहित गुजरात टाइटंस को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार खेल देखना होगा। सोमवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

गिल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम केकेआर के खिलाफ इन दोनों का प्रदर्शन टाइटंस के लिए काफी मायने रखेगा। अभी सात टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। राजस्थान रॉयल्स (16) और सनराइजर्स हैदराबाद (14) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपरजाइंट्स के समान 12 अंक हैं। टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के 10 अंक हैं और वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, जोश लिटिल, मोहित शर्मा और संदीप वॉरियर।

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।