बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा,किसान के घर आया46 लाख का बिजली बिल

Voice Of News 24 

30  Apr 2024 14:37 PM

किसान के फोन पर आया ऐसा मैसेज कि देखकर घबराए, भागे-भागे पहुंचे दफ्तर,बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा , किसान के घर आया46 लाख का बिजली बिल

महराजगंज/धानी

महराजगंज से बिजली विभाग का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। महराजगंज के धानी क्षेत्र के ग्राम सभा सिकन्द्राजीतपुर कें किसान के घर बिजली के इतना भयंकर बिल आ गया , जिसे देखकर किसान के पूरा परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव हैरत मे पड़ गया . जब बिजली विभाग के तरफ से सिकन्द्राजीतपुर निवासी सुरेन्द नाथ त्रिपाठी को 46 लाख15 हजार 319 रुपये का बिल भेज दिया. विभाग की लापरवाही से किसान परेशान है।

बिजली विभाग का हैरान करने वाला कारनामा सामने
बिजली विभाग का हैरान करने वाला कारनामा सामने

बिजली विभाग की लापरवाही के मामले सामने आते रहते है। उसी क्रम मे महराजगंज के धानी क्षेत्र के सिकन्द्राजीतपुर से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। धानी क्षेत्र के सिकन्द्राजीतपुर के निवासी सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी के घर बिजली का बिल पहुंचा तो , परिवार वाले घबरा गए , जिस ने भी देखा बिजली का बिल तो देखकर जबरदस्त झटका लगा।

क्या कहना हे पीड़ित का

पीड़ित किसस सुरेन्द्र नाथ तिपाठी ने बताया की लगभग मै छः माह से परेशान हूँ । मेरा बिजली का बिल नहीं आ रहा था इसकी शिकायत मैने बिजली विभाग से कि थी लगभग छः माह दौड़ने के बाद जो बिल आया 17 हजार के लगभग मैने सुधार करने की शिकायत कर रखा था जबकि अभी पुरानी समस्या का समाधान तो नहीं हो पाया लेकिन एक और समस्या सामने आगयी बिजली विभाग की तरफ से 46 लाख का बिल आ गया । सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी बताया की इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर रखा है साथ ही विभाग के लापरवाही पर आक्रोशित है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.