वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी आज नौसेना प्रमुख का पद संभालेंगे

Voice Of News 24

30 Apr 2024 10:34 AM

नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। चालीस साल से ज्यादा के अपने करियर में त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया। 30 अप्रैल 2024 को दोपहर बाद अपना कार्यभार संभालेंगे. वर्तमान में वाइस एडमिरल त्रिपाठी नौसेना के उप प्रमुख हैं. नौसेना स्टाफ के मौजूदा प्रमुख पीवीएसएम एवीएसएम, वीएसएम एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल, 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं

वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं। वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 40 वर्ष का लंबा करियर रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.