Voice Of News 24
30 Apr 2024 00:42 AM
मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी लोक सभा सीट से सोमवार को अपना नामांकन किया. नामांकन से पहले उन्होंने एक रोड से भी किया, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे. तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने स्मृति ईरानी को अमेठी सीट से मैदान में उतारा है. 2014 में पहली बार चुनाव लड़ीं और राहुल गांधी से हार गईं. इसके बाद 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को हराकर इस सीट पर कमल खिलाया. एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है.

नामांकन फाइल करने के बाद मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी की सेवा करने के लिए उन्होंने आज नामांकन किया है. . मुझे उम्मीद है कि जनता प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी को अपना आशीर्वाद इस बार भी देगी.























