एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लेकर जाना संवेदनशील अति संवेदनशील मतदान केंद्र का हाल

Voice Of News 24

27Apr 2024 22:21 PM
बलरामपुर

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए एसपी ने प्रक्रिया तेज कर दी है। एसपी केशव कुमार ने शनिवार को भारत नेपाल सीमा के क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसपी ने मतदान केंद्रों पर कर्मियों को जल्द दूर करने का दिशा निर्देश दिया है।


एसपी केशव कुमार थाना पचपेड़वा के बेलभरिया,परसामपुर सहित दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी व दिव्यांग जनों को मतदान केंद्र तक जाने की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर से संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के विषय में भी जानकारी ली। एसपी केशव कुमार ने कहा कि जो भी आज सुविधा मतदान केंद्रों पर हैं उन्हें नियमित समय में पूरा करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मतदान के दिन ढंग से होनी चाहिए। कोई विवाद न कर सके तथा शांतिपूर्वक मतदान कराया जा सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार क्षेत्राधिकार तुलसीपुर राघवेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा सहित तमाम पुलिस के लोग मौजूद थे।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]