पंजाब किंग्स ने चेज किया T20 इतिहास का सबसे बड़ा 262 रन का टारगेट

Voice Of News 24

27 Apr 2024 00:18AM

आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का बल्कि टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली टीम बनी पंजाब किंग्स
262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यानी आखिर में आठ गेंद बाकी रह गए।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई।

https://x.com/PunjabKingsIPL/status/1783920211714052577

इस मैच में 41 छक्के लगे, जो कि आईपीएल इतिहास के किसी मैच में सबसे ज्यादा हैं।इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 226 रन चेज किए थे।

इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है।

उसके आठ मैचों के बाद पांच और तीन हार के साथ 10 अंक हैं। पंजाब को अगला मैच एक मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। वहीं कोलकाता को 29 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में ही खेलना है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.