उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस व सपा पर जमकर साधा निशाना

Voice Of News 24 

28 Apr 2024 22:56 PM

सिद्धार्थनगर

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज में आयोजित सोशल मीडिया सम्मेलन व भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।कांग्रेस व सपा पर निशाना साधा  उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की दल है तो सपा गुंडों की पार्टी है.प्रथम चरण में सभी आठ सीटें भाजपा जीत रही है जबकि दूसरे चरण में आज जहां मतदान हो रहा है वहां से खबरें आ रही है कि एकतरफा वोट कमल पर पड़ रहा है।

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की दल है तो सपा गुंडों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इसे खत्म किया। भ्रष्टाचार को समाप्त किया गया तो यूपी को माफिया मुक्त बनाया। मोदी सरकार ने पुरी दुनिया में भारत की साख बढ़ाई तो योगी सरकार ने बहन-बेटियों के साथ आमजन को सुरक्षित माहौल दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में सभी आठ सीटें भाजपा जीत रही है, जबकि दूसरे चरण में आज जहां मतदान हो रहा है, वहां से खबरें आ रही है कि एकतरफा वोट कमल पर पड़ रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले इटावा, रामपुर जैसे गिने-चुने जिले में बिजली मिलती थी, आज 75 जिलों में बराबर भरपूर बिजली बिल रही है। करीब 25 मिनट के संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताने के साथ कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा।जनसभा में विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, राम कुमार कुंवा, गोविंद माध सहित तमाम नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.