तेज भूकंप झटके से हिला ताइवान की राजधानी ताइपे ,ताइवान में 25 साल का सबसे तेज भूकंप, तीव्रता 7.5

Voice Of News 24 

03 Apr 2024 16:02 PM

ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई, जो खतरनाक कैटेगरी में आती है.रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि ताइपे के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई है. भूकंप के झटकों के तुरंत बाद पड़ोसी देश जापान अलर्ट हो गया है और उसने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. लोगों को निचले इलाकों से जाने को भी कहा गया. ये 25 सालों में आया ताइवान में सबसे भीषण भूकंप है.

भारत ने ताइवान में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंडिया ताइपे एसोसिएशन ने इमरजेंसी नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है। ये इस तरह है : 0905247906 और ad.ita@mea.gov.in। ताइवान में करीब 5 हजार भारतीय रहते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.