Voice Of News 24
31 Mar 2024 22:00 PM
सिद्धार्थनगर
रमजान पवित्र महीना चल रहा जिसमें इफ्तार की दावतों का सिलसिला जोरों पर है।सिद्धार्थ नगर जिले के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान जयकार रेस्टोरेंट व होटल स्काई पैलेस के प्रबंधक सलाउद्दीन खान ने हजारों मोमिन भाई यो को कराया इफ्तार पार्टी ।एक तरफ जहां आज रमजान के दूसरे आशरे का 20 वा॑ रोजा है ।
तो वही आज दूसरी तरफ मुस्कान खान ने इफ्तार पार्टी करवाया और शहर की जानी-मानी हस्तियां इफ्तार पार्टी में मुस्कान खान को मुबारकबाद दिया । इफ्तार पार्टी में शहर के जाने-माने डॉक्टर जावेद आलम, डॉक्टर जमशेद आलम, नईम खान, डा रियाज खान, इम्तियाज अली, बबलू सिद्दीकी, डा उजैर अतहर, तथा पत्रकार नफीस सलमान, ज़फ़र सिद्दीकी, रामू शर्मा, सद्दाम खान, गुलाम अली , अब्दुल्लाह सिद्दीकी,व सन्तोष कुमार , इब्राहिम आदि मौजूद रहे ।
क्या होता है इफ्तार
रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. सुबह सवेरे सहरी की जाती है, उसके बाद पूरे दिन कुछ नहीं खाया जाता. शाम में सूरज ढलने के बाद रोज.खोला जाता है शाम को रोजा खोलने की परंपरा को ही इफ्तार कहा जाता है. इस दौरान लोग एक साथ अपना उपवास या रोजा तोड़ने के लिए इकट्ठा होते हैं.जब लोग बड़ी संख्या में एक जगह इकट्ठा होते हैं तो इसे पार्टी का नाम दे दिया जाता है. एक बात ध्यान देने की यह है कि रोजा वही खोलता है, जिसने पूरे दिन का रोजा रखा हो. इफ्तार के बाद लोग शाम की नमाज के लिए जाते हैं


















