माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत,उत्तर प्रदेश में मौत के बाद हाई अलर्ट जारी

Voice Of News 24 

28 Mar 2024 23:44 PM

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल से बड़ी खबर सामने आई है। आज गुरुवार यानी 28 मार्च की रात अचानक बिगड़ी तबियत के चलते उसे बाँदा के दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई है। मिली खबर के अनुसार मुख्तार की तबियत अचानक आई हार्ट अटक के चलते बिगड़ी थी जिसके बाद उससे बेहोशी के हालत में पुलिस ने जेल से जिले के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था।जहां मुख्तार की हालत नाजुक बताई जा रही थी।

इस बीच उसको आईसीयू से सीसीयू में भर्ती किया गया था। बता दें इस दौरान करीब 9 डाक्टरों की टीम मुख्तार का इलाज कर रही थी। उनको आईसीयू से सीसीयू में भर्ती कर दिया गया है।इस दौरान बांदा मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास काफी तादाद में पैरा मिलिट्री लगा दी गई है। मुख्तार अंसारी को यहां काफी ज्यादा बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। उसे जेल से देर शाम सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अभी प्रशासन की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ।

अब मुख्तार की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी जिलों में पुलिस का पहरा बढ़ गया है. यूपी पुलिस ने मऊ और बांदा समेत कई जिलों में फ्लैग मार्च किया.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.