लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की 8वीं सूची, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी को उतारा

Voice Of News 24

28 Mar 2024 15:37 PM

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 4 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। खबर है कि बुधवार 27 मार्च को पार्टी ने यूपी के गाजियाबाद, महराजगंज, सीतापुर, और बुलंदशहर की सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है।सूची के मुताबिक गाजियाबाद से डॉली शर्मा, महराजगंज से विधायक वीरेंद्र चौधरी, सीतापुर से नकुल दुबे के टिकट दिया गया।

वहीं बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत का टिकट काट दिया है। 2019 में उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था, पर हार गई थीं। इस साल कांग्रेस ने इस सीट से वीरेंद्र चौधरी को उतारा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.