Voice Of News 24
19 Mar 2024 23:38 PM
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए छह राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया था।सीनियर आईएएस अधिकारी दीपक कुमार यूपी के गृह विभाग के एसीएस बनाए गए हैं. वह IAS संजय प्रसाद की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. दीपक कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी वित्त विभाग के प्रमुख हैं. दीपक अब गृह विभाग के प्रमुख होंगे. संजय प्रसाद को चुनाव आयोग के आदेश के बाद कल देर रात हटा दिया गया था

दीपक कुमार फिलहाल एसीएस, बेसिक शिक्षा विभाग, उ.प्र. सरकार, एआरसी, उ.प्र. ,माध्यमिक शिक्षा विभाग,वित्त विभाग एवं वित्त आयुक्त संस्थागत वित्त, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजना विभाग संभाल रहे हैं. वह जालौन, गौतमबुद्धनगर, फिरोजाबाद, पौडी गढ़वाल के मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर भी रह चुके हैं.लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सोमवार को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया था













