Voice of News 24
19 Mar 2024 14:09 PM
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)
लक्ष्मीपुर ब्लॉक मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे अधिकारियों की लापरवाही से एक भाई बहन की शादी करा दी गई,मामाला खुलने के बाद अब अधिकारियों ने एक्शन लिया है,ADO समाज कल्याण चंदन पांडे की तहरीर पर भाई बहन के खिलाफ मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है!
बीते 5 मार्च को लक्ष्मीपुर ब्लॉक मे 38 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे शादी सम्पन्न कराई गई,इसमें एक जोड़े प्रीति( वधु) और राजेश (वर) का शादी के लिए आवेदन किया गया था,आरोप है कि समारोह मे दूल्हा राजेश नहीं आ सका तो लड़की का भाई कृष्णा के साथ ही फेरे ले लिए!

बताया जा रहा लड़की प्रीति यादव पहले से शादी शुदा थी!
समाज कल्याण अधिकारी चंदन पांडे के तहरीर पर पुरंदरपुर पुलिस ने आरोपी भाई बहन प्रीति कृष्णा के खिलाफ 419,420 के तहत मुक़दमा पंजीकृत कर लिया है!
लापरवाही बरतने वाले अधिकारी सस्पेंड
मामले मे जांच कमेटी की रिपोर्ट पर लापरवाही बरतने के आरोप मे सचिव मिलिंद चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है तो वही तकनीकी सहायक इंद्रेश भारती को जिले से अटैच कर दिया गया है!













