हाय! नजर लगी BSA साहब तोहरे कुंडली में,जालसाजी का खुला पिटारा,लद गए आधा दर्जन मुकदमें

Voice Of News 24

19 Mar 2024 00:09 AM

लोकसभा चुनाव से पहले ही सिद्धार्थनगर जिले में बड़े अफसरों के कारनामो ने जिले की सरगर्मी को बढ़ा दिया है,जानिए क्या है शिक्षा विभाग से जुड़ा काला कारनामा?

सिद्धार्थनगर: एक कहावत अपने जरूर सुनी होगी जब अपने खेत की जमीन ही फसल खाने लगे तो किसान पैदावार की उम्मीद किससे रखेगा?ठीक उसी तरह जिले के निर्लज्ज और बेशर्मी की हद को पार करने वाले BSA देवेंद्र कुमार पाण्डेय का कारनामा उजागर हुआ है।इस काले कारनामे में BSA सहित चार लोगों के ख़िलाफ़ कई संगीन आरोप और धाराओं में सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।फर्जी तरीके से स्कूलों को मान्यता दिलाने,नियुक्तियां कर वेतन भुगतान का आदेश करने वाले कर्मचारी को संरक्षण देने और उर्दू शिक्षक भर्ती से जुड़ी फ़ाइल गायब करने के आरोप में हुआ मुकदमा दर्ज किया गया है बीएसए देवेंद्र कुमार,कनिष्ठ लिपिक मुकुल मिश्र,लिपिक शिवसागर चौबे, BEO कुंवर विक्रम पाण्डेय पर धारा 419,420,467,468,471, 120बी,201 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

संतकबीरनगर जिले के बेलबनवा गाँव निवासी विनोद प्रताप सिंह ने ADG,STF को पत्र लिखकर इन जालसाजों के खिलाफ जांच की गुजारिश की थी और मामला सौ टका सही पाया गया।जिसके बाद चारों लोगों के खिलाफ मुकदम धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों में धांधली को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।चारों चोरों की आगे की कुंडली और प्रशासनिक निर्णय और कार्यवाही की बेबाक इतिहास जानने के लिए आप हमारी विशेष रिपोर्ट कल जरूर पढ़ें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.