मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात ,1895 करोड़ के 551 विकास परियोजनाओं का कियालोकार्पण व शिलान्यास किया

Voice Of News 24 

15 Mar 2024  17:22 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर के दौरे पर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएससी ग्राउंड में आयोजित विकास कार्यों के कार्यक्रम मे योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित कर रहे थे। जनपद सिद्धार्थनगर के दौरे पर आये योगी आदित्यनाथ ने जनपद वासीयों को होली का बड़ी सौगात दी है उन्होंने मंच के माध्यम से 1895 करोड़ के 551 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

सभा के दौरान समाजवादी पार्टी और बसपा कांग्रेस की सरकारों पर सवाल उठाए ।ख्यमंत्री ने कहा कि जब यह लोग आपके सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते हैं। यह आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते हैं तो इन्हें सिर पर बिठाकर ढोने की आवश्यता भी नहीं है।

होली के पूर्व लगभग 1900 करोड़ की परियोजनाओं के लिए सिद्धार्थनगर की जनता बधाई की पात्र है। आज हमारा भारत बदल चुका है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। पूरी दुनिया के अंदर कहीं भी भारतवासी जाता है तो वह सम्मान के साथ देखा जाता है। विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं आ रही हैं। कहीं हाईवे, कहीं रेलवे, कहीं एयरपोर्ट दिया जा रहा है।

कहा कि चार साल से हर गरीब को फ्री में राशन, पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा कवर हर गरीब को दिया जा रहा है। बेटी के जन्म से लेकर उसकी शादी तक के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। आज बेटी को उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से कालानमक को वैश्विक मान्यता मिली है।
मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक शहर पश्चिमी प्रयागराज सिद्धार्थनाथ सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत शीतल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, नगर पालिका सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविन्द माधव, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह, आई.जी. आर0के0भारद्वाज, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार उपस्थित थेे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.