पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, X पर दी अहम जानकारी

Voice Of News 24 

13 Mar 2024 14:20 PM

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर चुनाव लडने का ऐलान किया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि वह निश्चित रुप से चुनाव लडेंगे

हालांकि पवन सिंह कहां से और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर उनकी ओर से अभी तक को आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. दरअसल पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा-  मैं अपने समाज जनता जनार्दन और माँ से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूँगा आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है जय माता दी

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया था. लेकिन, पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट शेयर कर आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी थी.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.