पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद मौत को लगाया गले,जानिए हैरान करने वाला मामला

फाइल फोटो

Voice Of News 24

06 Mar 2024 22:03 PM

कोल्हुई (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मंगलवार रात को एक व्यक्त का कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया ।

सूचना पर पहुची कोल्हुई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी । वही पुलिस ने बताया की मृतक की पहचान राम जन्म उम्र 36 वर्ष पिता विनोद गिरी निवासी बरगदवा बरईचवा थाना बरगदवा के रूप में हुई ।
पत्नि की हत्या का आरोपी था मृतक

मृतक व्यक्ति रामजन्म गिरी निवासी बरइचवा थाना बरगदवा का विवाह पांच वर्ष पहले महराजगंज के पनेवा पनेई में हुआ था। बताया जा रहा है पति-पत्नी प्रियंका में आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार की रात प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में विवाहिता महिला के पिता रामानंद निवासी पनेवा पनेई थाना कोतवाली महराजगंज ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग किया था मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी काब्या तीन वर्ष व छोटा बेटा छह माह का है। घटना के बाद मृतका महिला का पति घर छोड़ के फरार हो गया था जिसका मंगलवार रात में कोल्हुई थाना क्षेत्र के भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर लाश मिली!

SO कोल्हुई का बयान

थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार ने बताया की ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति का शव मिला है । शव को कब्जे में लेकर आग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।