टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो,बाल बाल बचा ड्राइबर

Voice Of News 24 

06 Mar 2024 12:37PM

महराजगंज

महराजगंज के कोतवाली सदर क्षेत्र के महराजगंज फरेंदा मार्ग के रसूलपुर चौराहे के पास आज सुबह 11 बजे महराजगंज की तरफ आ रही तेज रफ्तार बोलेरो का बायां टायर फटने से अनियंत्रित हो कर पलट गयी, वाहन मे सिर्फ ड्राइबर ही मौजुद था जो बाल बाल बचा एक बड़ी घटना होने से टल गई।मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से वाहन से ड्राइबर को बाहर निकाला गया।


जानकारी के अनुसार घटना सुबह 11 बजे की है ड्राइबर किसी काम से आज सुबह महराजगंज से परतावल गया था वापस आते समय महराजगंज के रसूलपुर के पास किसी प्रकार अनियंत्रित हुई बोलेरो सड़क किनारे पलट गयी तेज अवाज के साथ हुई घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और वाहन से ड्राइबर को बाहर निकाला चालक को मामुली से चोट लगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.