सादिंग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत, परिजनों ने लगया हत्या का आरोप

Voice Of News 24 

01 Feb 2024 15 :27 PM

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बरजी ग्राम सभा के टोला पट्टीवार मे एक युवक की सदिंग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की बताया जा रहा बरजी ग्राम सभा निवासी रवींद्र जिसकी उम्र 17 वर्ष गुरुवार की सुबह भोर मे गांव के एक युवक के साथ गांव के पास पुलिया पर गया था युवक को सदिंग्ध अवस्था मे पुलिया के पास पाया गया ।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन पहुंचे युवक की गंभीर हालत में देख युवक को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल ले जाया गया।

डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुऐ युवक को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने रावीद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल महराजगंज ले गए ।मौत घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव का अंतिम संस्कार करने स मना कर दिया  और परिजन न्याय की मांग करते रहे। घटना को देखते हुए पूरा गांव पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया.अगले दिन सुबह पुलिस प्रशासन के मनाने के बाद परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया।

इस घटना की जानकारी CO फरेंदा से लिया गया तो उन्होन बताया है की दूसरी पीएम रिपोर्ट आ जाएगी तो तभी कुछ कहा जा सकता है। इस घटना से संबंधित किसी आरोपि को बक्सा नहीं जायेगा और पुलिस विधि कार्यवाही मे जुट गई।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]