बलरामपुर को मिला साइबर क्राइम थाना,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल उद्धघाटन एवं लोकार्पण

Voice Of News 24

28 Feb 2024 18:30 PM

बलरामपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को साइबर थाने का वर्चुअल उद्घाटन किया । इस अवसर पर बलरामपुर मे नवनिर्मित साइबर थाने का वर्चुअल उद्घाटन कर लोकार्पण किया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन मे आयोजित कार्यक्रम मे जिले के जनप्रतिनिधियों पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लेकर मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना तथा बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम ने फीता काट कर थाने का शुभारंभ किया।सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लायन आर्डर प्रणाली को मजबूत करने के लिए की जिलों में रिजर्व पुलिस लाइन,चौकी,थाना का शुभारंभ किया है।इस शुभारंभ से अवश्य ही लोगो को न्याय पाने में सुविधा मिलेगी।


मुख्यमंत्री योगी आदितनाथ ने कार्यक्रम के माध्यम से साइबर थाने का उद्घाटन किया बोला की साइबर अपराध से पीड़ित लोंगो थाने चौकी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । साइबर थाना खुलने से स्वतंत्र होकर साइबर टीम ठगी के मुकदमे में विवेचना कर सकेगी और अपराधियों को पकड़ा जा सकेगा ।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिलामंत्री तरुण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया की साइबर अपराध को रोकथाम के लिए साइबर क्राइम थाना लोगों की मदद करने मे काफी उपयोगी साबित होगा।एसपी केशव कुमार ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।