खाली घर पाकर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात उड़ाए

Voice Of News 24

28 Feb 2024 07 :48 AM

फरेंदा(महराजगंज)

नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 14 सुभाष नगर में सोमवार की रात चोरों ने खाली घर पाकर आभूषण एवं नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 14 के संतोष त्रिपाठी एवं दुर्गेश त्रिपाठी किसी कार्य से बाहर गए थे,जिससे उनके घर पर कोई नहीं था।
सोमवार की रात चोरों ने खाली घर पाकर अलमारी को तोड़ दिया।
दो अलमारी में रखें 20000 एवं 65000 नगद,मंगलसूत्र, पायल, सोने की चेन व कान का झुमका चुरा लिया। मंगलवार की दोपहर दुर्गेश तिवारी जब घर पहुंचे तो अंदर अलमारी टूटा हुआ था और सारा सामान घर में बिखरा पड़ा था।