यूपी राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित, 8 सीटों पर BJP, 2 सीटों पर सपा प्रत्याशी कब्जा जमाया

Voice Of News 24

27 Feb 2024 23 ;27 PM

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित. वहीं आठ सीटों पर बीजेपी तो दो सीटों पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कब्जा जमाया है.बता दें कि भाजपा से आरपीएन सिंह और सुधांशु त्रिवेदी चुनाव जीते. साथ में भाजपा के चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह चुनाव जीतीं. अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन चुनाव जीते. भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ भी चुनाव जीते.जहां समाजवादी पार्टी से जया बच्चन, रामजी लाल सुमन चुनाव जीते. तो वहीं सपा के तीसरे प्रत्याशी आलोक रंजन चुनाव हारे. राज्यसभा की 10 सीटों पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे. जिसमें बीजेपी के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की बड़ी जीत हई.

मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही मतगणना शुरू हुई, वैसे ही बवाल हो गया. इस कारण से मतगणना रोकी गई कुछ देर के बाद फिर से मतगणना शुरू हुई.वोटों की बात करें तो सुधांशु त्रिवेदी को 38, जया बच्चन 41, आरपीएन सिंह को 38 वोट, अमरपाल मौर्य को 38 वोट, रामजी लाल को 37 वोट, साधना सिंह को 37 वोट, संगीता बलवंत को 38 वोट, तेजवीर सिंह को 38 वोट, नवीन जैन को 38 वोट हासिल हुए.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.