माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन जिले में 3623 परीक्षार्थीयों ने छोड़ी परीक्षा

Voice Of News 24

23 Feb 2024 13:28 PM

सिद्धार्थनगर

यूपी की बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में दूसरी पाली में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। गेट पर चेकिंग करने के साथ ही परीक्षा कक्ष में भी बच्चों की चेकिंग की गई। जहां केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रश्न पत्र वितरण हुआ और उत्तर पुस्तिका जमा किया गया। हाईस्कूल में पंजीकृत 35568 थे। इसमें 2422 ने परीक्षा छोड़ी दी। जबकि इंटरमीडिएट में 23322 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1201 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।

सिद्धार्थनगर जिले में 114 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को हाईस्कूल में हिन्दी विषय की परीक्षा थी। सुबह 8:3० बजे से 11:45 बजे तक परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच चुके थे। केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्टे्रट की देखरेख में डबल लॉक ऑलमारी से प्रश्न पत्र निकाला गया।

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा सकुशल हुई। कहीं किसी भी केंद्र पर किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई और न ही कोई अनुचित साधन के साथ पकड़ा गया है

दूसरी ही पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। इसमें 25 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें दो बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी