परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई, एक छात्र की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

फाइल फोटो

Voice Of News 24

21 Feb 2024 21:01 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनकर पेट्रोल पम्प समीप ढाबे के पास आज सुबह की घटना परीक्षा देने जा रहा छात्र की सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई, एक छात्र की दर्दनाक मौत तीन गम्भीर रुप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने राहगीर की मदत से घायलों को पीएचसी बांसी मे भर्ती कराया । जानकारी के अनुसार कोड़री गांव निवासी रवि किशन पुत्र वीरेंद्र कुमार , बभनीताल निवासी राज शर्मा पुत्र उमेश व सोनखर गांव निवासी गणेश साहनी 17 वर्ष पुत्र अवधेश तीनों हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए आज की सुबह एक ही बाइक से बांसी जा रहे थे।

सोनखर ढाबा के पास पहुंचे वहां पहले से सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था बाइक ट्रक से जा टकरा था। बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बांसी ले जाया गया जहां ड्रॉक्टरों द्वारा गणेश साहनी को मृत घोषित कर दिया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिदेश्ररी माणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.