स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखकर दिया इस्तीफा

Voice Of News 24

20 Feb 2024 17:59 PM

समाजवादी पार्टी के मुखिय अखिलेश यादव के साथी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। स्वामी मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. सभापति को लिखी चिट्ठी में एमएलसी सीट से इस्तीफा देते हुए स्वामी ने लिखा- मैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा, उ०प्र० निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य, विधान परिषद्, उ०प्र० निर्वाचित हुआ हूं. चूंकि मैंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है, अस्तु नैतिकता के आधार पर विधान परिषद्, उ०प्र० की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहा हूं. कृपया स्वीकार करने की कृपा करें.

स्वामी प्रसाद मौर्य लगभग सभी पार्टियों में रह चुके हैं। सपा में आने से पहले वह भाजपा में थे। बीजेपी में आने से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके पांच साल बाद विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.