Voice Of News 24
18 Feb 2024 19:56PM
बलरामपुर
बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-16 में कचरों से भरा जाम पड़ा नाला स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। वार्ड की नालियां सड़क टूट चुके हैं। नालियों पर ढक्कन नहीं है जिससे लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।सरकार की ओर से लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को अपने पास-पड़ोस में साफ-सफाई रखने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शहर से गांव तक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बावजूद सरकार का यह अभियान दम तोड़ता दिख रहा है। मोहल्लावासियों का आरोप है कि कई बार सभासद से शिकायत किया गया लेकिन नालियों पर ढक्कन नहीं ढलाया गया अधिकतर लोगों की शिकायत थी कि सफाई कर्मी बराबर सफाई करने नहीं आती हैं। मच्छरों के प्रकोप से लोगो का जीना दुश्वार है। वार्ड में सरकारी नल ख़राब पड़े हैं।





















