UP पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया बिहार से आया ‘नटवरलाल’

Voice Of News 24

18 Feb 2024 09:29 PM

महराजगंज

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में चौक बाजार दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में शनिवार को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक युवक गिरफ्तार किया गया। पुलिस देर शाम तक आरोपी से पूछताछ करती रही।जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा महराजगंज जिले के 26 केंद्रों पर हो रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की चौक बाजार दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में हाजीपुर बिहार का एक युवक पहुंचा है। इसके बाद एसओजी टीम सक्रिय हुई।

टीम ने वहां जांच शुरू की तो बायोमेट्रिक करने पर युवक पकड़ में आ गया। आरोपी अन्नू निवासी हाजीपुर बिहार दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। टीम उसे तुरंत परीक्षा केंद्र से उठा ले गई। वहां परीक्षा देने वाले छात्र भी कुछ समझ नहीं सके। बाद भी यह बात धीरे-धीरे लोगों को पता चली तो सन्न रह गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.