Voice Of News 24
18 Feb 2024 08:54 AM
बलरामपुर
राजस्व कानून व अधिवक्ता के विवाद को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। तहसील संघ भवन में बैठक करके अधिवक्ताओं में आगे के रणनीति के साथ अधिवक्ताओं का एक पैनल बनाया। अधिवक्ताओं का पैनल सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर से मिला। वहीं मंगलवार को अधिवक्ताओं का पैनल एक बार फिर एसडीएम से मिलेगा।

बतादे कि गुरुवार को एक मामले को लेकर रजिस्टार कानून व अधिवक्ता इंद्रजीत तिवारी लड्डू का विवाद हो गया। रजिस्टर राजेंद्र गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था वही अधिवक्ता इंद्रजीत तिवारी के प्रार्थना पत्र पर मारपीट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथी अधिवक्ता के साथ हुए घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं ने बैठक करके रणनीति बनाई। अधिवक्ताओं ने एक पैनल बनाया जो एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर से मिला। पुनः मंगलवार को अधिवक्ताओं का पैनल एसडीएम से मिलेगा। जिला बार महामंत्री संजय तिवारी ने बताया कि एसडीएम के साथ वार्ता सार्थक रही अगली वार्ता बैठक मंगलवार को की जाएगी। इस अवसर पर जिला बार अध्यक्ष मुकेश सिंह, दि कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष रामगोपाल पांडेय, युवा बार अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महामंत्री अशोक मिश्रा, शिव योगी शुक्ला, अमित पांडेय, विवेक सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, राजेंद्र द्विवेदी, कमलेश्वर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





















