नौ नटवरलाल की नौलखा दस्तूर,लाख कोशिशों के बाद भी नही लग सका सॉल्वरों पर लगाम,एक ही जिले से दर्जनों भर धराये,लगभग सभी का है बिहार से ताल्लुक!

 https://www.youtube.com/watch?v=R4QWXFRnxiE

Voice Of News 24

18 Feb 2024 01:27 AM

सिद्धार्थनगर जिले में आज UPP के पहले दिन की परीक्षा में
दर्जनों भर सॉल्वरों के गिरोह को बेपर्दा किया गया है, सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी किसी को भी तनिक भी भय नही रहा, जानिए क्या हुआ इस जिले के सेंटरों पर काला कारनामा?

सिद्धार्थनगर

आज पूरे उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा कराई जा रही थी, जिसको लेकर शासन और प्रशासन ने कमर कस ली थी और कड़ी सुरक्षा में परीक्षा को संचालित करने का फरमान जारी हुआ था।लेकिन जुगाड़ू और शातिर लोगो से पृथ्वी खाली थोड़ी न है, ऐसे ही कारनामो से सरकार को अपनी किरकिरी झेलनी पड़ती है।एक रहता तो शायद हजम हो जाता दर्जन भर मामलों ने जिले भर में धुआं-धुंआ कर दिया।

प्रशासन की मुस्तैदी से भी नही रुक सका नकल का सिलसिला, बाद में पकड़े गए साल्वर

उत्तर प्रदेश और बिहार में किसी भी परीक्षा को लेकर पेपर लीक जैसे भ्रामक प्रचार तो सुर्खियों में चलते हैं और सही भी बारह आने आ ही जाते हैं,राजनीति जुगाड़ और अंदर नकल का बंदोबस्त सेंटरों की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।परीक्षा देने आए लोगों ने जब बयां किया अपना दर्द और कहां सिस्टम के हिसाब भर्ती का मामला कोर्ट में चल न जाएं इस बात का डर बना रहता है।फिलहाल सिद्धार्थनगर पुलिस ने 9 सॉल्वरों को गिरफ्तार करके कार्यवाही में जुट गई है

कौन और कहां से जुड़े हैं सॉल्वरों के ताल्लुक, कैसे हुआ पर्दाफाश, जानिए SP का बयान

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में एसओजी और अन्य टीमों के प्रयास से परीक्षा केन्द्रो से कुल 09 साल्वरो/अभ्यर्थियों गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया है।

01.थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-
माता प्रसाद जायसवाल इण्टर कालेज इटवा सिद्धार्थनगर से
01. उदयप्रताप यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी धनौती राय थाना सलेमपुर जनपद देवरिया (अभ्यर्थी)
02. अर्जुन कुमार यादव पुत्र जगबंधु यादव निवासी बटेरमारी थाना लौकहा जनपद मधुबनी राज्य बिहार (साल्वर)
03. अनवारूल पुत्र नुरुल हुदा निवासी बटेर मारी थाना लौकहा जनपद मधुबनी बिहार (मीडिएटर)
पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2024 धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि व 6/10 परीक्षा अधिनियम
अल फारुख इण्टर कालेज, अमौना इटवा सिद्धार्थनगर से
01.राहुल दूबे पुत्र मनोज धर दूबे निवासी जम्हिरिया थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर (अभ्यर्थी)
02. सिंटू पुत्र अनिल प्रसाद यादव निवासी मटियो शाहपुर थाना अत्रि जनपद गया राज्य बिहार ।(साल्वर)
पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2024 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 6/10 परीक्षा अधिनियम

02.थाना बांसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-
सरदार पटेल राष्ट्रीय इण्टर कालेज प्रतापनगर, बांसी सिद्धार्थनगर से
01.विकास कुमार पुत्र विजय प्रसाद निवासी पाई बिगहा थाना बेलागंज जिला गया बिहार। (साल्वर)
पंजीकृत मु0अ0सं0-046/24 धारा- 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 व 3/9 परीक्षा अधिनियम
रतनसेन इण्टर कालेज बांसी, सिद्धार्थनगर
01.विक्की आनंद पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी गनेली पोस्ट गांधीडीह थाना हरपुर (पहले तारापुर) जिला मुंगेर बिहार (साल्वर)
पंजीकृत मु0अ0सं0-047/24धारा- 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 व 3/9 परीक्षा अधिनियम

03.थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-
बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज तेतरी बाजार, सिद्धार्थनगर से
01.अभिषेक रंजन पुत्र मनोज कुमार निवासी बिहटा चौक थाना बिहटा जनपद पटना बिहार ।(साल्वर)
02. अमरेश कुमार पुत्र स्व0 ओमप्रकाश प्रसाद निवासी सजवार थाना खुखुंदू जनपद देवरिया । (मीडिएटर)
पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2024 धारा 419,420 भादवि व 3/9 परीक्षा अधिनियम
ये रही सॉल्वरों की बेबाक कुंडली जिन्होंने ने आज पहले दिन जिले में सरकार के आदेशों का अवहेलना किया और धरा गए।