नाली ना होने के कारण सड़क पर बह रहा है गंदा पानी,राहगीर हो रहे परेशान

Voice Of News 24 

10 Feb 2024 23 : 20PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र के ग्राम सभा केशवार मे मुख्य मार्ग पर नाली का गंदा पानी सड़क बहने के कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। के खेसरहा क्षेत्र के ग्राम सभा केशवार मे मुख्य मार्ग पर नाली का गंदा पानी सड़क बहने के कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया की नाली टूटी होने के कारण सारा गंदा पानी सड़क पर जमा हुआ है। नाली का पानी सड़क के ऊपर भी गंदा पानी बह रहा आने जाने मे बहुत ही परेशानी होती है बच्चों को स्कूल जाने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जल निकासी की सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। यहां सड़क पर गंदगी का अंबार है। लोगों की शिकायतों के बावजूद नालियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण लगभग 2500 की आबादी उक्त सड़क से जाने को मजबूर है।यह आबादी यहां गंदगी के बीच रहने को मजबूर है। यहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों का निकला गंदा पानी सड़कों पर बहता है। मजबूरी में लोग गंदे पानी से होकर आते जाते हैं। घरों से निकलने वाले लोगों के कपड़ों में कीचड़ लग रहा है और कई बार लोग कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो जा रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि शिकायत करें तो किस से करें कोई हमारी समस्या पर ध्यान देने वाला नहीं है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.