Voice Of News 24
06 Feb 2024 22:22 PM
यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता यासिर शाह की मां और बहराइच लोकसभा की पूर्व सांसद रूवाब सईदा का मंगलवार को निधन हो गया। जिले के कद्दावर सपा नेता रहे स्वर्गीय डॉ. वकार अहमद शाह की पत्नी रूवाब सईदा (72) वर्ष 2004 में बहराइच लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं।2004 में सांसद रहीं रुआब सईदा

बता दें कि रुआब सईदा वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष, वर्ष 2004 में सांसद रहीं। इससे पूर्व वह तारा महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य भी रहीं।























