Voice Of News 24
31 Jan 2023 18:45PM
महोत्सव पेशकश-: इनकी गायकी के चारों ओर हैं लाखों दीवाने।भजन और गजलों से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले कुमार सत्यम सिद्धार्थ नगर में आज तीसरे दिन की शाम मुंबई से चलकर पहुँच चुके हैं।
गजल गायक सम्राट कुमार सत्यम का आज सिद्धार्थनगर में भव्य तरीके से हुआ स्वागत और कुमार सत्यम ने अपने चाहने वालों के साथ ही साथ हमारे संवाददाता विजय कुमार शर्मा को इंटरव्यू के दौरान बताया कि सिद्धार्थनगर के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूँ और पहली बार सिद्धार्थनगर में मेरा आगमन हुआ है और यहां के लोगों को देखकर मैं काफी प्रसन्न हुआ।मेरे आने से पहले ही कई दिनों से यहाँ के प्यारे लोग सोशल मीडिया पर मेरे आने का खूब प्यार भरा मैसेज दिया करते थे।फिलहाल आज की महोत्सव की रात सभी को बेहद खूबसूरत और हसीन होगी ।













