ऑस्ट्रेलिया ने वनडे के बाद टी20 में भारतीय महिला टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी

Voice Of News 24

10 JAn 2023 10:41 AM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 सीरीज में भी शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी ग्राउंड में मंगलवार रात खेले गए सीरीज के तीसरे व अंतिम टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ भारतीय टीम को सीरीज में 1-2 से हराय


ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन बनाए. विकेटकीपर ऋचा घोष 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं. उनके अलावा ओपनर स्मृति मंधाना ने 29 और शेफाली वर्मा ने 26 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 4 ओवर में महज 12 रन देकर 2 विकेट लिए जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वेयरहैम को भी 2 विकेट मिले.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फिर कप्तान हीली (55) और बेथ मूनी (नाबाद 52 रन) ने अर्धशतकों की मदद से 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मूनी ने पूजा वस्त्राकर के पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर विजयी चौका जड़ा. उन्होंने 45 गेंदों पर 5 चौके जड़े. हीली ने 38 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्का जड़ा.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.