अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों को लतियाया,पूरा कंपाउंड पुलसिया छावनी में तब्दील,दो डॉक्टर निलंबित!

Voice Of News 24

10 Jan 2024 00:15AM

सिध्दार्थनगर जिले से एक मामला आया है जो खूब गहराता जा रहा है, मामले में ईलाज कराने गए मरीज के परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों को जमकर पीटा,फिर जानिए क्या हुआ?

सिध्दार्थनगर

बीती रात सिध्दार्थ नगर के माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल एक मरीज को भर्ती कराने आये उसके परिजनों को डॉक्टरों का रवैया और उनकी कामचोरी नही पसंद आई और पल भर में यह वाकया बढ़ गया जिसके बाद हाथापाई हुई और कुछ देर बाद दबंगो ने आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के साथ मारपीट कर डॉक्टरों और कर्मचारियों का हुलिया बिगाड़ दिया।जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।विभागीय जानकारी के अनुसार इलाज कराने गए मरीज के परिजन और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के ऊपर मार पीट का आरोप चर्चा में है।मार खाने वालों का कहना है कि दबंगो ने इमरजेंसी वार्ड में जमकर बवाल किया और इमरजेंसी वार्ड का काँच तोड़ दिया है।फिलहाल वायरल वीडियो में आप भी साफ देख सकते हैं कि फिल्मी अंदाज में मारपीट की घटना में कैसे खूब चल रहें हैं लात घूसे और किस कदर डॉक्टरों पर हावी हो रहें हैं घटना को अंजाम देने वाले शख्स।

जिले के कलेजे पर घट गई बड़ी घटना,घंटो तक चलता रहा फिल्मी अंदाज में मारधाड़, पुलिस बेखबर

इतना कुछ हो जाने के घंटो बाद पुलिस के कानों में जब ये खबर पहुँची तो कोरम पूरा करने फिल्मों की तरह पुलिस सब शांत होने पर पहुँची।मौजूदा लोगों के जानकारी देने के बाद पहुंची पुलिस मामले को शांत कराकर फिलहाल आगे की कार्यवाही में जुट चुकी है।आज दिन में पुलिस महकमें से ASP का बयान आया है जिसमे आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।


वायरल वीडियो बीती रात लगभग 11 बजे का बताया जा रहा है।ये वायरल वीडियो मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर से सम्बद्ध जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का बताया जा रहा है।पुलसिया कार्यवाही का तो पता नही लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने घटना में दोषी दो डॉक्टरों को निलंबित करके सीना चौड़ा कर लिया है और विभागीय लापरवाही से पल्लू छुड़ा लिया है।लेकिन अब भी घटना में जुड़े कई ऐसे सवाल है जो पुलिस प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों पर सवालिया निशान खड़े करते हैं।फिलहाल अब पुलसिय जांच के बाद सब दूध का दूध पानी का पानी होता है या फिर कई मामलों की तरह इस मामले की भी फाइलें बंद दस्तावेजों में दम तोड़ देंगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.