अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान,रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी

Voice Of News 24

08 Jan 2024 08:02AM

अफगानिस्तान के खिलाफ अगले हफ्ते से खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है.इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. वहीं, अफगानिस्तान ने पहले ही अपने टीम की घोषणा कर दी थी. रोहित शर्मा को इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सौपी गयी है . विराट कोहली को भी इस टीम में जगह मिली है. ये दोनों बल्लेबाजी ही 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहे हैं.

भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले हफ्ते की 11 तारीख से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. रविवार 7 जनवरी को इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा की. संजू सैमसन और जितेश शर्मा बतौर विकेटकीपर अफगानिस्तान टी20 टीम का हिस्सा हैं.

रोहित और विराट कोहली 14 महीने से टीम से थे बाहर

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लंब समय से भारत की तरफ से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. साल 2022 के आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी खेलने उतरे थे. 14 महीने का अंतराल हो चुका है और चयनकर्ताओं ने उनको टी20 टीम में जगह नहीं दी. युवाओं को मौका देने और सीनियर को आराम दिए जाने के लिए ऐसा किया जा सकता है.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 11 जनवरी, मोहाली
दूसरा टी20: 14 जनवरी, इंदौर
तीसरा टी20: 17 जनवरी, बेंगलुरु

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.