147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा,11 गेंदों पर गिरे 6 विकेट

Voice Of News 24

04 Jan 2024 09:28AM

147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ ऐसा

147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक टीम के अंतिम छह बल्लेबाज बिना कोई स्कोर किए आउट हुए हैं. टीम इंडिया के जो अंतिम छह बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हुए उनमें रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं.

केपटाउन में सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट मैच में भारत की बल्लेबाजी फिर से फ्लॉप साबित हुई. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम की पहली पारी 153 रन पर सिमट गई. हैरानी की बात तो ये रही कि टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए.
11 गेंदों पर गिरे 6 विकेट

पेसर लुंगी एनगिडी ने पारी के 34वें ओवर में 3 विकेट झटके. इस ओवर की पहली गेंद पर एनगिडी ने केएल राहुल, तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा (0) और 5वीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह (0) को आउट किया. फिर विराट कोहली को रबाडा ने अगले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया. सिराज भी 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हुए. प्रसिद्ध कृष्णा (0) को कागिसो रबाडा ने 35वें ओवर की 5वीं गेंद पर ऐडन मार्कराम के हाथों कैच कराया जिससे भारत की पारी भी सिमट गई. इस तरह भारत ने 11 गेंदों के अंतराल पर अपने 6 विकेट गंवा दिए, वो भी 153 के स्कोर पर.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.