साउथ अफ्रीका को सीरीज में 2-1 से हराया ,भारत ने 78 रन से जीता तीसरा वनडे

Voice Of News 24

22 Dec 2023 09:35AM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे मैच पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान ऐडन मार्कराम ने टॉस जीता और फील्डिंग चुनी. भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए जिसके बाद मेजबानों की पारी 45.5 ओवर में 218 रन पर समेट दी. संजू सैमसन ने शतक जड़ा जबकि तिलक वर्मा ने 52 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद पेसर अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट झटके.

दक्षिण अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड

भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीता है। 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में छह मैचों की सीरीज को टीम इंडिया 5-1 से जीतने में सफल हुई थी। राहुल दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए। टीम इंडिया 1992, 2006, 2011, 2013 और 2022 में वहां सीरीज हारी है। पार्ल के बोलैंड पार्क में भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका से वनडे जीता है। इससे पहले 2022 में उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुरुआती झटकों के बाद टीम की पारी को संभालते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करिअर में पहली बार शतक जड़ दिया। संजू ने 108 रन की पारी में 114 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के जड़े।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.