राजस्थान में नए मुख्यमंत्री चुने जाने पर वसुंधरा राजे सिंधिया की सोशल मीडिया एक्स पर दी प्रतिक्रिया

Voice Of News 24

13 Dec 2023 09:49AM

बुधवार शाम को राजस्थान में बीजेपी की नई सरकार में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर कौन होगा इसकी घोषणा कर दी गई है.

राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा होंगे और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी होगी. वहीं विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को चुना गया है.

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके कुशल मार्गदर्शन में भजनलला शर्मा राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.


सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा- “सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई. हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. साथ ही प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी को भी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनोनीत होने पर हार्दिक शुभेच्छाएं. वरिष्ठ विधायकवासुदेव देवनानी जी को विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जाने की हार्दिक शुभकामनाएं.”