Voice Of News 24
13 Dec 2023 01:30AM
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 इंटनरेशनल मुकाबला सेंट जॉर्ज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 5 विकेट से हराया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच मंगलवार, 12 दिसंबर को खेला गया. मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी चुनने की एक वजह बारिश की भविष्यवाणी भी जरूर रही होगी, जो सच साबित हुई.

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. उसके दोनों ओपनर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल दोनों ही बिना खाता खोले आउट हो गए. यह भारतीय टी20 क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दूसरा मौका था, जब दोनों ओपनर खाता नहीं खो सके. इससे पहले 2016 में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले आउट हुए थे.

कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने भारत को शुरुआती झटकों से उबार लिया. इन दोनों ने टीम को छठे ओवर में ही 55 के स्कोर पर पहुंचा दिया. इस स्कोर पर तिलक वर्मा (29) आउट हो गए. इसके बाद सूर्या और रिंकू सिंह की जोड़ी जम गई. इन दोनों ने भारतीय टीम का स्कोर 125 रन तक पहुंचा दिया. यह जोड़ी सूर्या के आउट होने से टूटी. सूर्या ने 36 गेंद पर 56 रन की पारी खेली. इसके बाद रिंकू सिंह ने रवींद्र जडेजा (19) के साथ मिलकर भारत का स्कोर 19.3 ओवर में 180 रन तक पहुंचा दिया.19.3 ओवर के बाद बारिश आ गई. इस कारण काफी देर तक खेल रुका रहा. इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 15 ओवर में 152 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया. जिसे उसने 13.5 ओवर में ही हासिल कर लिया























